आपके दैनिक योगदान को प्रचार द्वारा सराहना चाहते है


english | italiano | español | português | ไทย | bahasa Indonesia

अधिग्रहित बधिरांधता संघटन (ADBN एडीबीएन) आपको इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है

आपके दैनिक योगदान को प्रचार द्वारा सराहना चाहते है


एडीबीएन क्या है?

एडीबीएन ३४० से अधिक सदस्यों का एक अंतरराष्ट्रीय संघटन  है, जो सभी अधिग्रहित बधिरांधता  में रुचि रखते हैं।
हम अधिग्रहित बधिरांधता  की अपनी समझ को बढ़ाने, विभिन्न दृष्टिकोणों को एक साथ लाने, और लोगों के जीवन के अनुभवों को महत्व देने, अनुभव आधारित ज्ञान और सैद्धांतिक और अनुसंधान आधारित ज्ञान को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते हैं।

एडीबीएन क्या मना रहा है?

हम आपके अनुभवों की सराहना कर रहे हैं ! जैसे ही हम अपने नए  संघटन  का प्रमोचन करते हैं, हम अधिग्रहित बधिरांधता  से ग्रस्त लोगों के द्वारा हरदिन किए गए योगदान का उत्सव मनाना चाहते हैं। 
हम जानते हैं  कि अधिग्रहित बधिरांधता की अपनी बहुत सी चुनौतियों है, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि अधिग्रहित बधिरांधता  से ग्रस्त लोग अपने परिवारों, अपने दोस्तों, अपने समुदायों और समाज में कई तरह से योगदान करते हैं। 
और हम चाहते हैं किआप अपना योगदान हमारे साथ साझा करें!

‘रोजमर्रा की जिंदगी में योगदान’ से आपका क्या तात्पर्य है?

 कुछ भी हो सकता है। 
हम उन साधारण चीजों का उत्सव मनाना चाहते हैं जिनसे फर्क पड़ता है। उदाहरण के लिए, क्या आप काम कर रहे हैं या स्वयंसेवा कर रहे हैं? शायद आप एक अच्छे दोस्त, एक अच्छे साथी, एक स्नेह करने वाले अभिभावक हैं। हो सकता है कि आपकी कुछ और प्रतिभा हो – आप एकअच्छे बावरची,  कलाकार, संगीतकार, लेखक हैं या आपके पास शानदार हास्यवृत्ति  है। क्या आप दौड़ते हैं, चढ़ते हैं, फुटबॉल खेलते हैं या तैरते हैं? क्याआप बधिरांधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने या दूसरों को शिक्षित करने में मदद करते हैं? ये सभी योगदान हैं ,और हम इनके बारे में जानना चाहते हैं!

मैंने कुछ भी असाधारण नहीं किया है, आप इन योगदानों का उत्सव क्यों मना रहे हैं?

अक्सर, बधिरांधता से ग्रस्त लोगों को योगदान देने के रूप में नहीं देखा जाता है, बल्कि उन्हें असमर्थ, अक्षम या केवल उन लोगों के रूप में देखा जाता है जिन्हें दूसरों से समर्थन की आवश्यकता होती है। उस धारणा को चुनौती देने के लिए हमें आपके औरआपके योगदान के बारे में सुनना होगा!

ठीक है! तो मैं आपको अपने योगदान के बारे में कैसे बताऊं?

  • आप उनके बारे में – अपनी भाषा में – लिख सकते हैं और हमें ईमेल कर सकते हैं!
  • आप तस्वीरें ले सकते हैं या चित्र बना सकते हैं और इन्हें हमें ईमेल कर सकते हैं!
  • आप वीडियो बनाकर हमें लिंक भेज सकते हैं!

कुछ भी जो आपके लिए संभव हो !

मेरे योगदान का आप क्या करेंगे?

कुछ भी जो आपके लिए  संभव हो ! हम पूरे जून (बधिरांधता  जागरूकता माह) के दौरान हमारे साथ जो साझा करते हैं उसे एकत्र करेंगे और फिर ३० जून२०२१ को एक ऑनलाइन प्रस्तुति के साथ उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद हम आपके योगदान को हमारी वेबसाइट पर और आने वाले हफ्तों, महीनोंमें विभिन्न बधिरांधता अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से साझा करेंगे, और कौन जानता है…!

बहुत ही बढ़िया लग रहा है! क्या मुझे और जानकारी मिल सकती है?

हाँ! अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं और ‘सेलिब्रेटिंग एवरीडे कंट्रीब्यूशन’ सेक्शन देखें और/या एडीबीएन चेयर पीटर सिमकॉकको ईमेल करें: peter.simcock@bcu.ac.uk

हम आपसे सुनने के लिए उत्साहित हैं!